फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जगह मारे छापे, 17 नमूने लिए

Sat, 05 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा गठित चार टीमों ने शुक्रवार को जिले के 24 स्थानों पर छापेमारी कर उर्वरकों के 17 नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि यूपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गोरामछिया स्थित खेतान कंपनी में छापा मारा। टीम ने यहां से सिंगल सुपर फास्फेट के तीन नमूने लिए।

इसके अलावा गुप्ता एजेंसी चिरगांव से डीएपी का एक, कृषि पोषक भंडार चिरगांव से डीएपी के दो, केंद्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी संघ से डीएपी का एक व पीसीएफ से डीएपी का एक नमूना लिया। उन्होंने चिरगांव के किसान सेवा केंद्र चिरगांव, आरके झा एजेंसी चिरगांव, चौधरी ट्रेडर्स बड़ागांव का भी निरीक्षण कर रिकार्ड चेक किया।

वहीं जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्या ने भगवंतपुरा स्थित जगमोहन लाल एंड कंपनी से डीएपी के तीन नमूने लिए। जावन स्थित जयश्री खाद एजेंसी से डीएपी का एक नमूना लिया। उन्होंने जावन की साहू एजेंसी का रिकार्ड चेक किया। गांव के ही परवाही ट्रेडर्स पर उन्हें प्रोपराइटर नहीं मिला, लेकिन वहां उर्वरकों से भरा ट्रक जरूर खड़ा मिला। कागजों से मिलान करने पर माल सही पाया गया। जावन में रामराजा ट्रेडर्स दुकान बंद मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा उप संभागीय कृषि अधिकारी बबलू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चौहान एजेंसी मोंठ व गहोई एजेंसी मोंठ से डीएपी का एक-एक नमूना लिया। भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने गुप्ता खाद भंडार सिमरावारी, आरके ट्रेडर्स सिमरावारी, रंजीत खाद भंडार बिजौली से भी डीएपी का एक-एक नमूना लिया।

चर्चाओं में रहा नमूना नहीं लेना
चारों टीमों ने अपनी रिपोर्ट में 24 स्थानों पर छापे मारने की बात कही है, लेकिन 17 नमूने लिए जाने से विभाग में ही कानाफूसी शुरू हो गई है। इसको लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें