फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज से बाहर से मंगवाया कुत्ते काटने का इंजेक्शन

विज्ञापन
अनीता, पुत्र उमेश व पति आसाराम। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में कुत्ते काटने के बाद उपचार कराने आए मरीज के परिजनों ने बाहर से एंटी रैबीज इंजेक्शन (एआरवी) मंगवाने का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि उनके यहां पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध हैं। काउंटर पर जाकर एआरवी इंजेक्शन लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए काउंटर बना हुआ है। यहां पर नि:शुल्क इंजेक्शन लगाया जाता है। पृथ्वीपुर निवासी अनीता ने बताया कि उनके तीन साल के बेटे उमेश को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया था। बचाने गए पति आसाराम को भी कुत्ते ने काटा। पृथ्वीपुर से बच्चे को जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर कुत्ते काटने का इंजेक्शन बाहर से मंगवाया गया। वहीं, इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सारे इंजेक्शन मरीज को अस्पताल से ही लगे हैं। उसके परिजनों से कोई भी दवा अथवा इंजेक्शन बाहर से नहीं मंगवाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एआरवी की कोई कमी नहीं है। मौजूदा समय में भी 430 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। कोई भी एआरवी काउंटर पर जाकर इंजेक्शन मंगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें