फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर उमड़ा राय समाज

Tue, 17 Nov 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
मऊरानीपुर.....शोभा यात्रा में मौजूद राय समाज के लोग
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर के कटरा मोहल्ला स्थित राय समाज मंदिर में सोमवार को भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शाम 7:30 बजे दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इसके बाद नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन और आतिशबाजी शामिल थी। इसमें भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की मनमोहक झांकी सजाई गई। यह शोभायात्रा परमट चौराहे से शुरू हुई। यह रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, नजाई बाजार, टीकमगढ़ रोड, टीकमगढ़ बस स्टैंड, दुबे का चौक और बड़ा बाजार होते हुए राय समाज मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद के समीप आयुष श्रीवास की टीम ने यात्रा में शामिल लोगों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र राय, सत्येंद्र राय, अरुण राय, दिवाकर राय, गोवर्धन राय, वीरेंद्र राय, डॉ. आरएन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें