फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी और फल का ठेला लगाकर बेटियों को बढ़ाया आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शामिल देश भर के 29 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया है। इन कई खिलाड़ियों के घरों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर भी परिवार का सहयोग रहा है। कई खिलाड़ियाें के पिता किसान और मजदूर हैं, तो किसी ने फल का ठेला लगाकर बेटियों को खेल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मम्मी ने कंबल मिल में काम कर परिवार का पोषण किया है। इस दौरान खेलने के लिए भी प्रेरित किया है। हर समय हर मांग को पूरा किया गया है। जिसके चलते आज इस चैंपियनशिप में शामिल हुई हूं।
शुभम, हॉकी खिलाड़ी
घर में चार सदस्य हैं चारों का पालन पोषण के लिए सिर्फ पिता ही मजदूरी करते हैं। जो नाकाफी साबित होता था। आगे बढ़ाने के लिए मम्मी ने भी पार्लर में काम कर प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाया। कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हूं।
विज्ञापन

महिमा, हॉकी खिलाड़ी
शुरूआत में खेल के दौरान काफी परेशानी होती थी। परिवार की आय कम होने के कारण पौष्टिक आहार नहीं मिलता था। पापा ने फल बेचकर हर जरूरत को पूरा किया है। आज पापा की मेहनत की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंची हूं।
शैलजा, हॉकी खिलाड़ी
पापा किसान हैं और पूरा परिवार सिर्फ खेती पर ही आधारित हैं। परिवार में दो बहिनों व एक भाई सहित पांच सदस्य हैं। पापा ने हर समय सभी की जरूरतों को पूरा किया है। खेल में रुचि होने के कारण हर समय उनका सहयोग रहा है।
विज्ञापन

अनीता, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें