फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन में बेच रहे थे सामान, काटा चालान

विज्ञापन
प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल सामग्री की जांच करती नगर निगम की टीम - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। पॉलिथीन प्रतिबंध के बाद भी दुकानदार उसमें रखकर सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बीकेडी चौराहे के पास दो दुकानों पर कार्रवाई की। दुकानों से सात किलो में पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही प्रतिबंधित क्रॉकरी बरामद की गई।
विज्ञापन

महानगर में प्रतिबंध के बाद भी पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बीकेडी चौराहे पर दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की गई। साथ ही डिस्पोजल गिलास, दोने मिले। इसके बाद पास ही एक अन्य दुकान पर छापेमारी की गई। जहां से पॉलिथीन को जब्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों का 39500 रुपये का चालान काटा गया। साथ ही ग्वालियर मार्ग, स्टेडियम और जिला न्यायालय के पास से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, केके मिश्रा, सुपरवाइजर सुदेश सिंह, तेजकरन, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें