फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electoral rolls jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
विधानसभा मतदाता सूची का प्रकाशन आज (बृहस्पतिवार) को होगा। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह गया है तो नामांकन के अंतिम दिन तक मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। हां, एक बात जरूर है कि मतदाता सूची में वोटर का नाम नहीं आएगा, लेकिन वह मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं की संख्या 14,59,611 है। इसमें से 7,85,154 पुरुष और 6,74,399 महिला वोटर हैं। अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) 58 हैं। पिछले दिनों मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के अभियान के दौरान सूची में 64,016 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 36,857 लोगों के नाम हटाए गए। इस तरह 26,712 नए वोटरों के नाम बढ़ गए हैं। 
तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि मतदाता सूची 12 जनवरी को प्रकाशित होगी। सभी बीएलओ सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदेय स्थल पर बैठेंगे। वह मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए फार्म- 6 भरना अनिवार्य है। इसके साथ मतदाता को जन्मतिथि प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक फोटो भी लगाया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेबल आफीसर बैठेंगे और जो लोग भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, वह अपने मतदान केंद्र पर जाकर फार्म- 6 भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब जो लोग नाम बढ़वाएंगे उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ेगा, लेकिन वह मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन


यह जानना जरूरी
यदि मतदाता अपना नाम वोटर सूची में जुड़वाना अथवा कटवाना चाहता है अथवा नाम में संशोधन कराना चाहता है तो वह संबंधित फार्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम सूची के प्रकाशन से लेकर प्रत्याशियों के नामांकन के अंतिम दिन तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

फार्म- 6: नया नाम जोड़ने के लिए
फार्म- 6क : विदेश में रहते हो तो नाम जुड़वाने के लिए
फार्म-7: नाम कटवाने के लिए
फार्म- 8: नाम संशोधन के लिए
फार्म- 8ए: मतदेय स्थल अथवा पता बदलने के लिए
फार्म- 002: वोटर कार्ड में फोटोग्राफ लगवाने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें