फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे दर्ज करा सकेंगे चुनाव संबंधी शिकायतें

Thu, 12 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रैली निकालने की अनुमित लेनी हो, वाहनों की अनुमति लेनी हो अथवा चुनाव संबंधी कोई शिकायत करनी हो तो निर्वाचन कार्यालय या अधिकारियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने समाधान ऐप लांच किया है।
विज्ञापन

कोई प्रत्याशी पैसा बांट रहा है, मतदाता पंजीकरण फार्म भरने के बाद भी सूची में नाम नहीं आया है, कोई प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है, चुनाव के दौरान इस तरह की कई शिकायतें निर्वाचन आयोग तक पहुंचती हैं। शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं, इसके लिए शिकायतकर्ता भटकता रहता है, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अब निर्वाचन संबंधी कोई भी शिकायत करने पर (भले ही शिकायत मैन्युअली की गई हो) उसका आनलाइन समाधान होगा। 
वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर आनलाइन शिकायत करने पर उसके समाधान की सूचना भी आनलाइन दी जाएगी। मतदाता चाहें तो इस साइट पर जाकर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। आनलाइन दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण की निगरानी निर्वाचन आयोग करेगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करेगा। 
विज्ञापन


सुविधा
------
- समाधान: इस ऐप के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण तीन से सात दिन में किया जाएगा।
- सुविधा: उम्मीदवार की जनसभा, रैली, वाहन, हेलीकाप्टर, झंडा, रैली, लाउडस्पीकर की अनुमति इस ऐप के माध्यम से रिटर्निंग आफीसर से ली जाएगी। स्वीकृति अथवा अस्वीकृति आनलाइन पोर्टल पर दी जाएगी।
- सुगम: इस ऐप के माध्यम से प्रत्याशी द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों का ब्योरा दिया जाएगा। वाहनों की संख्या घटाने अथवा बढ़ाने की सूचना भी इसी ऐप पर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
फारमेट आनलाइन पोर्टल पर
विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की अनुमति लेने के लिए जिन दस्तावेज की आवश्यकता होगी, उनके फारमेट आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। 
- दीपक सक्सेना
तकनीकी निदेशक, एनआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें