फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर को लगाई 12.50 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को लगाई 12.50 लाख की चपत
विज्ञापन

झांसी। प्रॉपर्टी डीलर को चार गुने रुपये का लालच महंगा पड़ गया। शातिर युवकों ने फिल्मी स्टाइल में प्रॉपर्टी डीलर को चकमा देकर 12.50 लाख रुपये उड़ा दिए। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी, जिससे पुलिस भी हरकत में आ गई। जांच-पड़ताल में मामला टप्पेबाजी का निकला। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार निवासी जितेंद्र कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पिछले माह दिल्ली में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने फिल्मी स्टाइल में जितेंद्र को झांसा देते हुए असली नोट को नकली बताकर उसे दिखाया। जितेंद्र भी उस नोट को नकली मान बैठा। युवक ने ठीक उसी तरह के चार गुना नोट लौटाने का भरोसा दिलाया। बुधवार को युवक दिल्ली से यहां पहुंचा। यहां एक होटल में दोनों के बीच 12.50 लाख रुपये की अदला-बदली तय हुई। जालसाज ने जितेंद्र को 50 लाख देने का भरोसा दिलाया। शनिवार को ग्वालियर रोड स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में तयशुदा समय पर जितेंद्र 12.50 लाख रुपया एक बैग में लेकर पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद एक कार में जालसाज युवक वहां पहुंचा। उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। उन लोगों ने जितेंद्र से नोटों भरा बैग गाड़ी में रखकर डिग्गी से पचास लाख का बैग निकालने को कहा। उसने जैसे ही बैग गाड़ी में रखा, वह लोग तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर फरार हो गए। यह देख जितेंद्र के होश उड़ गए। वह सीपरी बाजार थाने पहुंच गया और लूट होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। मौके पर सीपरी इंस्पेक्टर समेत ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज एवं पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने आसपास पूछताछ शुरू की। थोड़ी देर में ही पूरा मामला टप्पेबाजी का निकला। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी लेकिन, बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें