फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकजी मस्जिद से होगी जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को बाहर सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद में सीरत कमेटी की बैठक हाजी डॉ. महबूब इलाही की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी 19 अक्तूबर को जश्न-ए- ईद मीलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। बैठक में मौलाना हाशिम व मौलाना शाने हैदर जैदी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत दोपहर दो बजे सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से होगी। जो ओरछा गेट, हाड़ी गंज, बड़ा बाजार, मालिनाें का चौराहा, बिसाती बाजार, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, रानी महल चर्च के सामने से होता हुआ मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौराहे पर जलसे के रूप में परिवर्तित होगा। जलसे में उलमाओं द्वारा हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। जलसे के बाद देश और मानव जाति की भलाई के लिए दुआ-ए-खैर की जाएगी। बैठक में रईस अहमद सिद्दीकी, याकूब अहमद मंसूरी, राशिद बरकाती, हाजी शहनवाज, खुर्शीद, चौधरी मुस्लिम, इम्तियाज हुसैन, सादिक भाई, इरशाद, जैनुल आब्दीन, सुल्तान आब्दी आदि मौजूद रहे। संचालन नूर अहमद मंसूरी ने व आभार चौधरी शादाब ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें