फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जिला कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान, पिता की गैर इरातदन हत्या के आरोप में जेल में था बंद

Mon, 30 Sep 2024 11:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मऊरानीपुर के टिकरी गांव निवासी करन कुशवाहा (26) पुत्र दयाराम 10 अक्तूबर 2021 से अपने पिता दयाराम कुशवाहा की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इतने साल से जेल में बंद होने के बावजूद परिवार के लोग उसकी जमानत की पैरवी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम जिला कारागार में बैरक के बाहर पेड़ की डाल पर तौलिया से फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देख जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत फंदे से उतारकर जेलकर्मियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, लापरवाही बरतने के आरोप में जेल प्रशासन ने हेड जेल वार्डर इंद्रमणि चौधरी को निलंबित कर दिया। कारागार के अंदर सुसाइड का मामला सामने आने से जेल प्रशासन में खलबली मची है। इस मामले की जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन


मऊरानीपुर के टिकरी गांव निवासी करन कुशवाहा (26) पुत्र दयाराम 10 अक्तूबर 2021 से अपने पिता दयाराम कुशवाहा की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इतने साल से जेल में बंद होने के बावजूद परिवार के लोग उसकी जमानत की पैरवी नहीं कर रहे थे। जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक बंदी करन को इन दिनों जेल की बैरिक संख्या 4-ए में रखा गया था। सोमवार शाम वह बैरिक के बाहर था। करीब 4:45 बजे बैरिक के बाहर लगे पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। उसे फंदे से लटका देख बंदी रक्षकों ने शोर मचाया। अन्य बंदियों की मदद से फंदा काटकर उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। उनका कहना है कि परिजनों के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बंदी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन, कुछ देर बाद वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में हेड जेल वार्डर इंद्रमणि चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। -विनोद कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें