फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मिली पुजारी की लाश: एक लड़के ने खोला कमरे का दरवाजा, फिर जो देखा पैरों तले जमीन खिसक गई

Wed, 11 May 2022 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, टहारौली(झांसी)

सार

सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी रामचंद्र का शव बरामद हुआ है। बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौंठ के सौहजना गांव स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी रामचंद्र का शव मंदिर के अंदर से बरामद हुआ है। उनकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। टहरौली के मवई गांव निवासी राजाराम पुत्र रामदयाल के मुताबिक उनके भाई रामचंद्र शादीशुदा थे। करीब 14 साल पहले उसने अपनी कुछ जमीन बेच दी थी। इसके बाद रामचंद्र सन्यासी हो गए। 

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

राजाराम का कहना है कि मंदिर के पास खेत मालिक ने मंगलवार को एक युवक को सब्जी देने मंदिर पर भेजा। युवक मंदिर पर पहुंचा तो कमरे का एक दरवाजा बंद था, जबकि दूसरा खुला हुआ था। अंदर देखा तो पुजारी दरवाजे के पास मृत पड़े थे। उन्होंने पुजारी रामचंद्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें