फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलिंडरों के दाम बढ़ने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहले दूध के रेट बढ़े तो अब कामर्शियल सिलिंडर महंगा कर दिया गया है। होली से पहले आई महंगाई से सबसे ज्यादा हलवाई और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। महंगाई तब आई है जब दुकानदार गुझिया बनाने में जुटे हैं। ऐसे में दुकानदार लाभ हानि का हिसाब लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि गुझिया और दूसरी मिठाइयों के दाम भी बढ़ जाएंगे। फिलहाल बाजार में गुझिया 280 रुपये किलो तक है लेकिन रेट बढ़ने तय माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई कोरोना की मार से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से व्यापार में असर पड़ेगा। - रोहित राजपूत, रेस्टोरेंट संचालक
कॉमर्शियल सिलिंडरों के दाम पहले से ही अधिक हैं। इसके बाद और दामों में बढ़ोतरी होने से छोटे व्यापारी बहुत ही मुश्किल से सिलिंडर खरीद पाते हैं। - मृगेंद्रराय, होटल संचालक
विज्ञापन

पहले से ही आम लोग महंगाई से परेशान थे। इसके बाद सिलिंडर के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारी, ढाबा और होटल संचालकों के सामने दिक्कत आ गई है। - नरेंद्र, रेस्टोरेंट संचालक
व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। सरकार को जल्द बढ़े दामों को वापस लेना चाहिए। - बी.डी पांचाल, होटल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें