फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 20 तो झांसी में 22 जून को दस्तक देगा प्रीमानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड में 20 तो झांसी में 22 जून को दस्तक देगा प्री मानसून
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड में इस बार 20 जून को प्री मानसून दस्तक दे सकता है। जबकि, झांसी में 22 जून को प्री मानसून बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार झांसी में औसत से 50 मिलीमीटर कम बारिश हो सकती है, जो कि चिंता की बात है।
केरल में तीन जून को मानसून के दस्तक देनी की उम्मीद है। जबकि, सामान्यत: एक जून को केरल में मानसून की दस्तक हो जाती है। मानसून में यह देरी झांसी समेत बुंदेलखंड पर भी असर डाल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुंदेलखंड में 20 जून से प्री मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। जबकि, झांसी में 22 से प्री मानसून की दस्तक हो सकती है। सामान्य तौर पर झांसी में 18 जून तक प्री मानसून आ जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार औसत से कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार झांसी में सामान्यता 850 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए। जबकि, इस बार 800 मिलीमीटर बारिश हो सकती है, जो कि 50 मिलीमीटर कम है।
विज्ञापन

पिछली बार बांदा में सबसे ज्यादा, महोबा में सबसे कम हुई बारिश
पिछले साल बांदा में सबसे ज्यादा 900 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि, महोबा में सबसे कम 350 मिलीमीटर बरसात हुई थी, जो कि औसत से आधे से भी कम रही। वहीं, झांसी में 850 मिलीमीटर बरसात हुई, जो कि शत-प्रतिशत जरूर रही मगर एक ही दिन में 70 मिलीमीटर पानी गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार रुक-रुककर बारिश होना फसलों के लिए अधिक फायदेमंद रहता है। एक साथ भारी मात्रा में पानी गिरने से वह बह जाता है।
विज्ञापन

बिहार के रास्ते प्रदेश में दाखिल होता मानसून
बिहार के रास्ते प्रदेश में मानसून की एंट्री होती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ मानसून हिमालय से टकराता हुआ बिहार की तरफ लौटता है। फिर वहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश में दाखिल होता है। सबसे पहले गोरखपुर जिले में मानसूनी बारिश शुरू होती है। फिर वहां से बुंदेलखंड की तरफ रुख होता है। बुंदेलखंड में बांदा में सबसे पहली मानसून प्रवेश करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें