फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर लौट रहे जुगाड़ गाड़ी से

विज्ञापन
जुगाड़ की गाड़ी से नोएडा से लौटता प्रवासी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। मजदूरों को घर पहुंचने के लिए बस और ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है, तो लोग अन्य साधनों से अपने शहर की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार को नोएडा में मजदूरी करने वाले राजू तिपहिया जुगाड़ गाड़ी से परिवार को लेकर झांसी पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के साथ दिल्ली से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में मजदूरों को साधन न मिलने से वे विभिन्न साधनों के जरिए अपने शहर का रुख कर रहे हैं। नोएडा में मजदूरी करने वाले राजू को भी लॉकडाउन और संक्रमण बढ़ने के कारण काम मिलना बंद हो गया। ऐसे में उन्होंने परिवार के साथ वापस टीकमगढ़ मध्यप्रदेश लौटने मेें भलाई समझी। राजू ने बताया कि दो दिन में चलकर वह यहां पहुंचे हैं। गांव में ही रहकर अब कोई काम करेंगे। इसके अलावा कई अन्य मजदूर वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें