फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन भी महानगर की सड़कों पर खामोशी छाई रही। कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोगों ने साप्ताहिक बंदी का पालन किया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पताल छोड़ हर जगह सन्नाटा पसरा रहा। इसके साथ ही महानगर के चौराहों और अंदरूनी इलाकों में आवागमन थमा रहा। सोमवार सुबह सात बजे से प्रतिबंध हटने के बाद सारी गतिविधियां शुरू हो जाएंगीं। लोग कोविड नियमों का पालन कर ही अपने कामों को अंजाम दे सकेेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया है। शुक्रवार को रात 8 बजे के बाद से जारी रहे लॉकडाउन में शनिवार को भी लोग घरों में ही रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं रविवार को भी कुछ ऐसा ही आलम रहा। सारी गतिविधियां ठप रहने के साथ लोग केवल दूध, दवा, फल व सब्जी लेने के लिए ही घरों से निकले। रविवार को केवल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पतालों में लोग नजर आए। ऑटो न चलने की वजह से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को इलाइट चौराहे पर पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। यहां पर पुलिस ने कुछ ऑटो चालकों को रोका। जिसका ऑटो चालकों ने विरोध किया। सोमवार सुबह सात बजे के बाद से प्रतिबंध हट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें