अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। डा. आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर माफी की मांग करते हुए नारेबाजी की।
आंबेडकर नगर तालपुरा स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने प्रदर्शन की अगुवाई की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन संसद भवन में ही संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वर्तमान सरकार संविधान का गला घोंटने का काम कर रही है। महासचिव राहुल रिछारिया ने गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की। मौके पर सीडी लिटोरिया, एचपी पटेल, बलवान यादव, अरविंद बब्लू, प्रिंस कटियार, भरत राय, शंभू सेन, शफीक अहमद मुन्ना समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन मनीराम कुशवाहा एवं आभार वसीमउद्दीन ने जताया।