झांसी। बीयू प्रशासन ने यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तो शुरू कर दी हैं मगर कुछ पाठ्यक्रम का कोर्स अधूरा है। शुक्रवार को कुलसचिव ने शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश में ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर कोर्स पूरा कराने के आदेश दिए हैं।
बीयू में शनिवार से 30 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश हो गया है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि कैंपस के कुछ पाठ्यक्रम में कोर्स पूरा नहीं होने अथवा कक्षाएं नहीं लगने से विद्यार्थियों की उपस्थिति कम की कई शिकायतें मिली हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया पाठ्यक्रम पूरा कराने और उपस्थिति पूर्ण कराने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शीतकालीन अवकाश में लगाने के आदेश कर दिए हैं। ब्यूरो