फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर देख मंत्री हुए खफा, कहा समय से बैठें डॉक्टर

विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण में बार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल लेते प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्नि
विज्ञापन
झांसी। आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद मरीजों से अस्पताल का हाल जाना व मरीजों से दवाइयों व खाने की जानकारी ली। साथ ही, स्टोर में मौजूद दवाइयों की जानकारी ली। रजिस्टर का मुआयना करने पर असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान चिकित्सकों को समय से मरीजों को देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह लगभग दस बजे प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर उन्होेंने मेल सर्जिकल वार्ड में पहुंच कर मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, दवाईयां व अस्पताल से मिलने वाले खाने की जानकार ली। इस दौरान एक मरीज ने बताया कि उसके पास इलाज के लिए रुपयों का कोई भी इंतजाम नहीं है।
इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को पंद्रह हजार रुपये रेडक्रॉस सोसाइटी से दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मरीजाें को बाहर की दवाएं नहीं लिखी जाएं साथ ही, चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र निगम के साथ कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें