फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से घट रहा बिजली का उत्पादन, पारीछा और बजाज पावर प्लांट ने की कोयले की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पारीछा पावर प्लांट में बिजली उत्पादन घटा
विज्ञापन

- 650 मेगावाट बिजली का हुआ उत्पादन, 260 मेगावाट कम हुआ बिजली का उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कोयले की कमी से जूझ रहे पारीछा थर्मल पावर प्लांट में बृहस्पतिवार को 910 मेगावाट बिजली उत्पादन की जगह 650 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। 260 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हुआ है।
पिछले कई दिनों से पारीछा थर्मल पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहा है। उधर, ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में पूरी क्षमता के साथ तीनों यूनिट चलाई जा रही हैं जिनसे बृहस्पतिवार को 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। सूत्रों की मानें तो यहां सिर्फ चार दिनों का ही कोयला बचा हुआ है। समय से कोयला नहीं मिला तो यहां भी बिजली उत्पाद में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पारीछा को मिला ग्यारह हजार टन कोयला
बृहस्पतिवार को कोयले की तीन रैक आईं। प्लांट को11 हजार टन कोयला मिला है। इससे कुछ दिनों का संकट खत्म हो गया है। अभी कोयले की कमी के कारण स्टॉक नहीं हो पा रहा है। जितना मिलता है, वह दो से तीन दिनों में समाप्त हो जाता है। - एम. के. सचान महाप्रबंधक ( पारीछा थर्मल पावर प्लांट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें