फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग वालों, जरा देख लो भाई...हवा में झूल रहा टूटा खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के न्यू टोरिया झोकनबाग स्थित गंगा मिस्त्री वाली गली में 15 दिनों पहले ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा हवा में झूल रहा है। खंभा सिर्फ पतले तारों के सहारे लटका है, इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्ले वाले बिजली विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

न्यू टोरिया झोकनबान स्थित गंगा मिस्त्री वाली गली में रहने वाले संतोष घनघोरिया के मकान के सामने लगा बिजली का खंभा 15 दिन पहले ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से टूट गया था। टूटा खंभा मकान और तारों के सहारे टिका हुआ है। इसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले वालों ने बताया कि टूटे खंभे के डर से बच्चों को गली में निकलने नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने टूटे खंभे को जल्द बदलवाए जाने की मांग की है।
15 दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूट गया था, यह मकान और तारों के सहारे टिका हुआ है । कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - बृजेश
खंभा जमीन से टूटा पड़ा है, केवल तारों के सहारे टिका है। कभी भी पूरी तरह से टूटकर गिर सकता है। मुहल्ले वालों को खतरा बना है। - शुभम
टूटा खंभा बदलवाने की विभाग में शिकायत की है, लेकिन अब तक खंभा नहीं बदला गया। सभी लोग वहां से निकलने में डर रहे हैं। - विक्की श्रीवास्तव
टूटे खंभे के कारण बच्चे घर के बाहर खेल नहीं पा रहे हैं। खंभे के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - घनश्याम
खंभे के टूटने की हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है, तो शिकायत पत्र मिलने के बाद क्षतिग्रस्त खंभे को बदलवा दिया जाएगा या मरम्मत करवा दी जाएगी। - अनिल कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें