फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मार्च की दोपहर तक साफ होगी तस्वीर, सबसे पहले आएगा बबीना का नतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भोजला गल्ला मंडी में 56 टेबल पर चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। सबसे कम राउंड होने की वजह से बबीना विधानसभा का परिणाम सबसे पहले आ सकता है।
विज्ञापन

हर विधानसभा की मतगणना के लिए 14 मेज लगाई जाएंगी। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से इस बार सात-सात टेबल अगल-बगल की जगह आमने-सामने होंगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्र खोले जाएंगे। लगभग डेढ़ घंटे तक इनकी गिनती चलेगी। फिर सुबह साढ़े नौ बजे से ईवीएम की गणना शुरू कर दी जाएगी। साढ़े दस बजे तक पहले चक्र का परिणाम आने की संभावना है। बबीना विधानसभा में 397, झांसी सदर में 428, गरौठा में 430 और मऊरानीपुर में 484 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है। हर राउंड में 14-14 बूथों की मतगणना की जाएगी। ऐसे में सबसे कम चक्र बबीना विधानसभा में होंगे। फिर गरौठा व झांसी में बराबर राउंड की मतगणना होगी। सबसे ज्यादा राउंड मऊरानीपुर में होने की वजह से यहां का परिणाम सबसे अंत में आएगा।
विजय जुलूस पर रहेगी रोक
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के बाद परिणाम आने पर हर बार की तरह इस बार भी विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। बिना पास के मतगणना स्थल पर कोई भी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने चक्र होंगे
विधानसभा राउंड कुल वोटर वोट पड़े प्रतिशत
बबीना 29 331443 233842 70.55
गरौठा 31 421784 251366 59.60
झांसी 31 413547 275786 66.69
मऊरानीपुर 35 351496 235104 66.89
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें