फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर जगह-जगह हो गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर इन दिनों बारिश के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। इससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के टायर और रिम क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
पूंछ थाना क्षेत्र में ग्राम अमरोख, खिल्ली, पूंछ, सेसा, महाराजगंज ढेरी समेत कई स्थानों पर हाईवे की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक गड्ढा आने पर चालक वाहन को संभाल नहीं पाते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ग्राम सेसा के पास हाईवे पर गहरे गड्ढे में एक ट्रक का पहिया गिर गया। इससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इसके बाद ट्रक पुलिया से भी टकरा गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि चालक समेत किसी को चोट नहीं आई।
लोगों ने एनएचएआई से हाईवे के गड्ढों को तत्काल भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें