झांसी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर नागरिक सुरक्षा पोस्ट नंबर चार, नगरा प्रभाग द्वारा आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। सीनियर पोस्ट मास्टर गयूर अहमद खान के आदेश पर लगाए गए इस शिविर में 50 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए। उद्घाटन नागरिक सुरक्षा कोर के स्टाफ आफिसर शील कोपरा एवं वार्ड नंबर 13 की पार्षद राजकुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा मुनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में झुग्गी, झोपड़ी बस्ती के पास सीरत एजुकेशनल सेंटर पर शिविर लगाया गया था। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लगाए गए शिविर में 50 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए एवं अपडेट किए गए। शिविर में पोस्ट आफिस से पोस्टल असिस्टेंट ज्योतिरादित्य द्विवेदी, जीडीएस शुभम यादव ने लोगों के आधार कार्ड बनाए। शिविर को सफल बनाने में नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी डिविजनल वार्डन अंबिका श्रीवास्तव, स्टाफ आफिसर फायर अनिल मौर्या, लतेश शर्मा, पोस्ट वार्डन पुष्पा रायकवार, डिप्टी पोस्ट वार्डन वंदना पांडेय, इमरान, सलमान, राहुल तिवारी आदि का सहयोग रहा। आभार पोस्ट वार्डन जमाल ने व्यक्त किया।