बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने एक आदेश जारी कर प्लेटफार्मों पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में स्टेशन पर निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान यात्रियों को जागरूक किया गया। यात्रियों को इससे होने वाले दुष्परिणाम भी बताए गए।
आदेश में बताया गया है कि स्टेशन पर स्थित किसी भी कैटरिंग स्टाल पर प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्टाल संचालक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीनियर डीसीएम जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जारी किए आदेशों के तहत यात्रियों की सेहत, स्टेशन की स्वच्छता और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इसमें कचरे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बॉयो मेडिकल वेस्ट के प्लास्टिक बैग को अलग रखा गया है। उन्होंने 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक के उपयोग को नुकसान के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर एक नुक्कड़ नाटक भी किया गया।