फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओएचई लाइन में फंसी पॉलिथीन, तीन ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी - ललितपुर सेक्शन के माताटीला व बसई स्टेशनों के बीच शुक्रवार की सुबह अप ट्रैक की ओएचई लाइन में हवा से उड़कर आई एक बड़ी पॉलिथीन फंस गई। सूचना पर बबीना से पहुंचे स्टाफ ने पॉलिथीन को हटाया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन लेट हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे ट्रेन नंबर 02887 विशाखापटनम निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही थी। ट्रेन जब माताटीला व बसई स्टेशनों के बीच दौड़ रही थी, तभी चालक ने अप ट्रैक (दूसरी पटरी) की ओएचई लाइन पर एक नीले रंग की बड़ी पॉलिथीन को लटका देखा। हवा से पॉलिथीन इधर- उधर लहरा रही थी। इस बात की जानकारी चालक ने वॉकीटॉकी पर कंट्रोल को दी। इस सूचना पर अप ट्रैक पर दौड़ रही 02002 शताब्दी एक्सप्रेस, 02782 निजामुद्दीन तिरुपति एक्सप्रेस व 06168 स्वर्ण जयंती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। वहीं, टावर वैगन लेकर मौके पर पहुंचे बबीना स्टाफ ने ओएचई लाइन से अलग किया। अगर वक्त पर पॉलिथीन को ओएचई लाइन से अलग नहीं किया जाता तो पीछे आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पिंटो (इंजन को ओएचई लाइन से जोड़ने वाला उपकरण) टूट सकता था। इससे काफी देर तक अप ट्रैक का संचालन ठप होने की आशंका बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें