रानीपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए पुलिस प्रेक्षक शरत कर कपिल कुमार चिंटू राव ने पुलिस अधिकारियों संग कस्बे में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं लुहारीगंज में पहुंचकर मतदान केंद्रों का हाल जाना। यहां पांच केंद्रों पर 20 फरवरी को मतदान होना है।
प्रेक्षक पुलिस अधिकारियों संग सर्वप्रथम महावीर जैन इंटर कालेज का निरीक्षण किया तथा केंद्र और बूथों पर मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं का जाना और कमियों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। यहां पांच बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय डीसीए, जूनियर हाईस्कूल बस स्टैंड, गर्ल्स इंटर कालेज में भी पांच- पांच बूथ तथा प्राथमिक कन्या विद्यालय खुशीपुरा में एक बूथ बनाया गया हैं। इन केंद्रों पर भी निरीीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया, इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी अजीत शर्मा समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।