फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। कस्बा की एक महिला बीते दिनों घर में रखे जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी तथा एक महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पवन कुमार वर्मा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 11 जुलाई को एक महिला के साथ हुआ था। वह 16 अक्टूबर 2024 को वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में कोंच गया था। घर पर उसकी बहन एवं पत्नी मौजूद थी। शाम चार बजे सुनियोजित तरीके से उसकी पत्नी अपने प्रेमी गौरव के साथ घर में रखे सारे जेवरात एवं नकदी लेकर चली गई। उसे जाते हुए कई लोगों ने देखा। इस बात की जानकारी उसकी बहन ने दी। पुलिस ने गौरव निवासी लिधौरा जिला ग्वालियर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें