फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मिलावटी मिठाइयों से रहें सावधान, पर्व पर खराब हो सकती है सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर में रंगाें का पर्व होली आने वाला है। पर्व को लेकर मऊरानीपुर के बाजार में भी मिलावटी मिठाई बनाकर एकत्र की जा रहीं है। इस मौके पर खोआ, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट का गोरखधंधा शुरू हो गया है। अगर आप त्योहार की खरीदारी करने जा रहे हैं तो मिलावट के प्रति सावधान रहने की जरूरत है, ताकि मिलावटी सामान आपके त्योहार के रंग में भंग न डाल दे। खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटखोरों की धरपकड़ के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

त्योहाराें के मौके पर खाद्य पदार्थ विक्रेता ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। मिठाई की दुकानाें में आठ दिन पहले से मिठाइयां तैयार करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। नगर में मिलावटी मिठाइयां धड़ल्ले से खुलेआम बेची जा रही हैं। इससे लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। अनेक दुकानों पर मिठाइयों को मक्खियों, मच्छरों से बचाने के लिए सुरक्षा के लिए जाली इत्यादि नहीं लगाई जा रही है।
प्रदूषित एवं मिलावटी सामग्री से बनी मिठाइयाें से लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। लोगो की सेहत को बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र त्योहार के चलते मिठाई की दुकानों की सैंपलिंग कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही टीम बनाकर सैंपलिंग की जाएगी एवं मिलावटखोराें की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें