फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कमलेश यादव हत्याकांड मामले में अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार, हथियार बेचने की फिराक में था आरोपी

Sun, 05 Jun 2022 07:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

14 जनवरी की रात को सिजवाहा गांव निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने गांव के ही प्रधान जितेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस अवैध हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में जितेंद्र ने कबूला किया है कि हत्या के बाद वह कमलेश के घर पहुंचा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सिजवाहा गांव के एक हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कमलेश यादव हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई गई एसआईटी ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में सिजवाहा गांव के प्रधान जितेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। उससे 135 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद हुई है। आरोपी ने ये हथियार कमलेश यादव के बताए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। हालांकि इस हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


हत्या के बाद लाया था हथियार
एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि 14 जनवरी की रात को सिजवाहा गांव निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने कबूला कि हत्या के बाद वह कमलेश के घर पहुंचा। परिजनों ने कमलेश की 32 बोर की एक पिस्टल, दो मैग्जीन, 32 बोर के 75 कारतूस और 315 बोर के 60 कारतूस उसको बेचने के लिए दिए थे। इसके बाद वह हथियार बेचने की प्लानिंग कर रहा था। ये सारे हथियार अवैध थे। पूछताछ में खुलासा होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि कमलेश हत्याकांड में बनी 11 सदस्यीय एसआईटी 46 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कमलेश के पास अवैध असलहा और कारतूस थे, जो हत्या के बाद प्रधान उठाकर ले गया। इसके बाद पुलिस ने प्रधान के घर पर दबिश दी। प्रधान की निशानदेही पर सारे हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें