फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से कर रहा था छेड़खानी, हत्यारोपी पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस के साथ मोंठ में बालिका की हत्या करने वाला आरोपी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने मोंठ में दो अक्तूबर की रात हुई बालिका की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालिका की बड़ी बहन को परेशान कर रहा था। ऐसा करते बालिका ने देख लिया था। बालिका परिजनों से न कह दे, इसलिए उसकी घर के पीछे खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। गले पर हाथ के निशान न पड़ें, इसके लिए आरोपी ने कोहनी से गला दबाया था।
विज्ञापन

मोंठ क्षेत्र में दो व तीन अक्तूबर की रात नौ वर्षीय बालिका अपनी बहन के साथ मुहल्ले में ही एक व्यक्ति के यहां भजनों में शामिल होने गई थी, लेकिन रात को वह घर वापस नहीं लौटी थी। सुबह उसका शव घर के पीछे ही धान के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में मृतका की जीभ बाहर निकली पाई गई थी, इससे साफ हुआ था कि बालिका का गला दबाया गया था। गले पर ही चोट के निशान मिले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने बालिका की हत्या करने वाले नेहरू नगर निवासी धर्मेंद्र वाल्मीकि पुत्र लक्ष्मण वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ भजनों में गई थी। जहां आरोपी बड़ी बहन को परेशान कर रहा था। ऐसा करते बालिका ने देख लिया। बालिका परिजनों से न कह दे। यह विचार कर आरोपी ने तुरंत ही बालिका की हत्या करने की योजना बना डाली। वह उसको बहला फुसलाकर घर के पीछे खेत में ले गया और वहां कोहनी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बालिका के मुंह से झाग क्यों निकल रहा था? इसका पता करने के लिए बिसरा जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें