फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था ः सतगुरु नानक प्रगिटया, मिटी धुंध जग चानन होआ

विज्ञापन
गुरूनानक देव के प्रकास उत्सव पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा सीपरी बाजार में समारोह में गुरुग्रंथ सा
विज्ञापन
झांसी। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा से मनाया गया। फूलों से सजे गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक आया, गुरु नानक आया, कल तारण गुरु नानक आया... शबद कीर्तन को सुना और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका। पर्व पर अधिकतर श्रद्धालुओं में गुरुद्वारों में सेवा करने को लेकर विशेष उत्साह दिखा। बच्चे - बुजुर्ग सभी ने गुरु के लंगर में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

गेंदा, गुलाब, चमेली आदि महकते फूलों से गुरुद्वारों को श्रद्धालुओं ने आकर्षक सजाया। सुबह होते ही सिख समाज के सभी श्रद्धालु गुरुवाणी कीर्तन को सुनने के लिए गुरुद्वारों में उमड़ पडे़। दोपहर होने तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारों में नजर आई। सीपरी बाजार के गुरुद्वारा में लुधियाना के रागी जत्था भाई गुरु प्रीत सिंह व उनके साथियों ने गुरु वाणी कीर्तन पाठ किया। इस मौके पर ग्रंथी ज्ञानी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता का संदेश दिया है। ऊंच - नीच को दूर किया है। वह महिलाओं की शिक्षा पर बल देते थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा में गुरु का लंगर आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने उत्साह से श्रद्धालुओं को खाना परोसने, बर्तन धोने व साफ सफाई में अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान दिलबाग सिंह भुसारी, पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह चावला, आईसी सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, गुरुद्वारा नगरा में अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद स्त्री सत्संग और बच्चों ने कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह भोगल ने गुुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। इसके उपरांत गुरमत ज्ञान परीक्षा के विजेता चिलनूर सिंह वेदी, इश्मन कौर, सुखमन सिंह अरोडा, जगजोत सिंह, जसमन कौर, निधि शर्मा, करनदीप सिंह, जसप्रीत कौर, सिमरन सिंह अरोड़ा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान इंद्रपाल सिंह खनूजा, सचिव हरप्रीत सिंह मल्होत्रा, इकबाल सिंह, मंगल सिंह, सुरजीत सिंह खनूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गुरुद्वारा झोकनबाग में श्रद्धालु गुरु के लंगर में सेवाएं देने के लिए बेताब नजर आए। इनमें महिलाओं के साथ ही बच्चे और युवा भी काफी संख्या में थे। गुरुवाणी कीर्तन के बाद महिला सत्संग ने कीर्तन किया। इसके बाद गुरु के लंगर का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान सर्वजीत सिंह कोहली, राजेंद्र सिंह चावला, परमजीत सिंह मन्नी, नीटू फुलेल, जीएस सलूजा आदि मौजूद रहे। वहीं, रात में आठ बजे के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की और आसमान में राकेट छोडे़। इधर, विजित कपूर ने सीपरी में, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी शम्मी कपूर, पप्पू सरदार, दीपचंद्र केसरी आदि ने पार्टी के कार्यालय में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई।
सतगुरु तेरा शुक्रिया...
गुरु नानक देव जी की जयंती पर पूज्य सिंधी पंचायत झांसी की ओर से सिंधी पंचायत शहर में कार्यक्रम हुआ। इसमें दिल्ली के सूफी गायक विनोद साईं और महक साई ने संगीत की मधुर धुनों पर सतगुरु तेरा शुक्रिया, सतगुरु तेरा शुक्रिया.... सहित कई मोहक सूफी गीत सुनाए। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैनवानी, हरीश हसानी, मनोहर लाल फबयानी, सुनील हीरवानी, नीतेश रंगलानी, बीडी आनंदानी, पवन खियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी ने लंगर की परंपरा शुरू की थी। लंगर में सेवा करने से आत्मा शुद्ध होती है और विचार भी पवित्र होते हैं।
- हरप्रीत कौर, श्रद्धालु
गुरु के लंगर में सेवा देने से बहुत खुशी मिलती है। 15 साल से अधिक हो गए। गुरुद्वारे में जो भी सेवा का अवसर मिलता है, वो करती हूूं।
- मंजीत कौर, श्रद्धालु
गुरुद्वारा में जब भी आता हूं। पूरे दिन सेवा करने के लिए रहता हूं। सेवा का क्या महत्व है। यह सभी दोस्तों को भी बताता हूं।
- मनदीप सिंह, श्रद्धालु
गुरु नानक देव जी ने कहा कि कीर्तन करो, जप करो और भोजन करो। इसके साथ ही दूसरों की सेवा भी करो। इसे मैं आत्मसात करता हूं।
- गुरदेव सिंह, श्रद्धालु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें