फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में होंगे सिर्फ 750 लोग पर पूरा महानगर देखेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में होंगे सिर्फ 750 लोग पर पूरा महानगर देखेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। वे यहां किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर सिर्फ 750 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। लेकिन, पूरा महानगर पीएम से रूबरू हो सके, इसके लिए 75 एलईडी स्क्रीन के जरिये कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर की शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच झांसी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर क्राफ्ट मेला ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वे सीधे किले में जाएंगे। किले में वे रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद वे गांधी भवन से सटे किले के मैदान में आ जाएंगे। यहां वे दो घंटे तक रहकर क्षेत्र के विकास की कई योजनाओं को लोकार्पण - शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर सिर्फ 750 लोगों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए पास जारी किए जाएंगे। लेकिन, महानगर के सभी लोग आयोजन को देख सकें, इसके लिए महानगर में अलग-अलग 75 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। एलईडी स्क्रीन लगाने की जगह तय की जाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें