फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: बुंदेलखंड को मिली आठ कोच की केसरिया वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 10 Mar 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दिल्ली और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन का शुभारंभ 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर करेंगे।
 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड को देश की राजधानी दिल्ली और पर्यटन हब खजुराहो से जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। 12 मार्च को शुभारंभ संचालन के तौर पर चलने वाली खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास होने वाली है। इसमें भी सबसे खास यह है कि यह ट्रेन सफेद और नीले रंग के स्थान पर केसरिया होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि रानी कमलापति और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत भी सफेद और नीले रंग की है। 12 मार्च को वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ संचालन 9.15 बजे प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर किया जाएगा। खजुराहो से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली शुभारंभ संचालन वंदे भारत एक्सप्रेस को स्वागत के लिए छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। जहां विभिन्न संगठन और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे और संबंधित स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना भी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें