फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना : 11 वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 लेखपालों को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बनाए जा रहे आवासों की जांच डोर-टू-डोर किए जाने के लिए नगर पंचायत के 11 वार्डों में 11 लेखपालों को नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक के तौर पर नायब तहसीलदार टहरौली रहीम खां और रेनू वर्मा को नियुक्त किया गया है। सर्वेक्षण के तहत वार्ड संख्या 9, 10 और 11 में लेखपाल अमित पटेल, दिव्यांशु मिश्रा और सुनील रैकवार द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए जांच की गई।
विज्ञापन

डूडा विभाग द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1,055 आवासों की सूची जारी की गई है। पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग की गठित टीमों द्वारा निर्धारित मानकों जिसमें विधवाओं, अविवाहित महिलाएं 35 वर्ष से अधिक, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, सफाई कर्मचारी, पीएम विश्वकर्मा योजना से अच्छादित, विभिन्न कामगारों आदि को प्राथमिकता दी जाएगी। लेखपालों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराया जाए। सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जा रहा है। जांच में अपात्र पाए जाने वालों के नाम सूची से हटाए जाएंगे और पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। लेखपाल अमित पटेल, दिव्यांशु मिश्रा, सुनील रैकवार द्वारा नगर के तीन वार्डो का सर्वे कर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें