फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपूर फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, फिर भी चार ही दिन होती ईको जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फिजीशियन और कार्डियोलॉजिस्ट होने के बावजूद सप्ताह में सातों दिन ईको की जांच नहीं होती है। सिर्फ चार दिन ही मरीजों को जांच की सुविधा मिलती है, वो भी तीन-तीन घंटे के लिए। यहां तक की इमरजेंसी में भी ये मशीन नहीं रखी हुई है। उन्हें भी बाहर जांच कराने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 50 से 70 मरीजों को ईको जांच की जरूरत पड़ती है। ये जांच दिल से संबंधित बीमारी का पता लगाने के लिए कराई जाती है। साथ ही बड़ी सर्जरी से पहले भी मरीजों की डॉक्टर ईको जांच करवाते हैं। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर छह में ईको की जांच होती है मगर सिर्फ चार दिन। वो भी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक। ये हाल तब है, जब कॉलेज में 10 फिजीशियन और दो कार्डियोलॉजिस्ट हैं। ओपीडी समय खत्म होने के बाद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए भी ये जांच की सुविधा नहीं है। उन्हें बाहर जांच कराने जाना पड़ता है, जिसके लिए 1500 रुपये फीस देनी पड़ती है।
इमरजेंसी में होनी चाहिए जांच
कॉलेज में ईको की तीन-चार मशीनें हैं। मगर एक भी मशीन इमरजेंसी में नहीं रखी हुई है। जबकि, ये जांच बेहद जरूरी है। इसलिए एक मशीन को इमरजेंसी में रखवाकर हर समय जांच की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इसी सप्ताह ईको जांच चार दिन के लिए शुरू की गई है। मांग बढ़ेगी तो हफ्ते में सातों दिन ईको की जांच कराई जाएगी। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएसएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें