फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नशे से दूर रहने के लिए दिलाया संकल्प

Mon, 03 Aug 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नशे के खिलाफ रविवार को अलग-अलग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज सभागार में विहिप और बजरंग दल की ओर से व्यायाम और सूर्य नमस्कार करके नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने व्यायाम करके स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सुना। बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय, अशोक अग्रवाल, विजय बजरंगी, चंद्रप्रकाश मित्तल, प्रतिभा ओझा, संजय श्रीवास्तव, विष्णु जैन, रघुवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान आंरभ हुआ। कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि युवा शक्ति की ऊर्जा से भारत की नींव मजबूत बन सकती है। इस दौरान चित्रकला, पोस्टर और लघु फिल्म प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, वित्ताधिकारी प्रमोद कुमार, प्रो.मुन्ना तिवारी, सुनील काबिया, डॉ. श्वेता पांडेय आदि मौजूद रहे। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (मेजर) सुनील कुमार काबिया, डॉ. शिवानी सक्सेना, प्रशांत कक्कड़, मेजर ओमवीर सिंह, डॉ. रामजी, बृजेंद्र यादव, हेमंत चंद्रा आदि ने भी शपथ दिलाई। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरपी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें