फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई पंचों की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बॉक्सिंग संघ से सचिव अब्दुल हमीद ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक 50 भर वर्ग में विजेता अनस व अभिषेक उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद समीर विजेता व आफताब उपविजेता रहे। वहीं बालिका जूनियर वर्ग में आतिका और जोया खान विजेता रहीं। वहीं सोनिया व लगन लक्षकार उपविजेता रहीं। इस मौके पर ओलंपिक संघ के मंडल संयोजक संजीव सरावगी मुख्य अतिथि व संतोष साहू, सुबोध खंडकर, प्रभुदयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुकाबले के दौरान मोहम्मद आकिब, आजम उल हक, आलोक शाक्या व टीपू सुल्तान निर्णायक की भूमिका में रहे। संचालन उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें