फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की टक्कर से टूटा प्लेटफार्म का शेड, एक घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार से गुजरते समय एक मालगाड़ी में रखी मिक्सर मशीन ने शेड (चद्दर) को अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के कारण मालगाड़ी एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी को बैक करके यार्ड की तरफ ले जाया गया। यार्ड से मालगाड़ी को आगे की तरफ बढ़ाया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे बीना की तरफ से आई एक मालगाड़ी प्लेटफार्म चार से होकर करारी की तरफ बढ़ रही थी। मालगाड़ी के वैगनों में अलग- अलग प्रकार की मशीनें रखी थीं। मालगाड़ी जब प्लेटफार्म चार के घुमावदार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी आगे से 10वें नंबर के वैगन में रखी मिक्सर मशीन (गिट्टी, सीमेंट को मिलाने वाली) एक हिस्सा शेड से टकरा गया। इससे इतनी तेज आवाज हुई कि प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री घबरा गए। तुरंत ही मालगाड़ी को मौके पर रोक लिया गया। बाद में मालगाड़ी को बैक करके यार्ड की तरफ ले जाया गया। इस काम में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इस बीच सवारी ट्रेनों को प्लेटफार्म पांच से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें