- ग्राम सेसा से कोंच मार्ग खस्ताहाल, लोगों ने कहा-कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। ग्राम सेसा से कोंच मार्ग पर गड्ढे होने से ग्रामीण परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
ग्राम सेसा नेशनल हाईवे से कस्बा कोंच के लिए करीब 18 किमी का संपर्क मार्ग बना है। सेसा बस स्टैंड के पास गहरे गड्ढे होने से यहां आए दिन पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों को निकालने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। सेसा बस स्टैंड से रोजाना सैकड़ों लोग झांसी या कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों से यात्रा करते हैं। सड़क खराब होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
0000
ग्राम प्रधान सेसा जयदेव सिंह पाल ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है। सड़क गहरी होने के कारण पानी भरा रहता है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है।
::::
प्रदीप वर्मा ने कहा कि बस स्टैंड पर मार्ग खस्ताहाल होने से राहगीर बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
::
वर्जन सड़क मरम्मत की कार्ययोजना बनाई गई है। अभी कुछ गड्ढे ठीक कराए गए हैं। ट्रैफिक की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पानी निकासी का भी इंतजाम किया जा रहा है। - बृजेश गंगवार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग