फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई के लिए पानी दिलाने प्रमुख अभियंता से मिले गरौठा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारीछा बांध से लिफ्ट कर गुरसराय मुख्य नहर में डाला जाए पानी
विज्ञापन


- सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष ने दिया पानी छोड़ने का भरोसा

गुरसराय। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सिंचाई के अभाव में सूख रहीं किसानों की फसल को लेकर प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग से मुलाकात की। विधायक ने इस दौरान उन्हें क्षेत्र के कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। उन्होंने किसानों को हो रहे नुकसान का हवाला देकर गुरसराय मुख्य नहर की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए पारीछा बांध से लिफ्ट करके टहरौली के आसपास पाइपलाइन से 200-300 क्यूसेक पानी गुरसराय मुख्य नहर में डलवाने की बात।

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सोमवार को प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग अखिलेश सचान से मुलाकात करते हुए गरौठा विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में नहर में क्षमता के मुताबिक पानी नहीं पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस समय गुरसराय मुख्य नहर से एरच रजवाहा, भस्नेह रजवाहा व गढ़वई रजवाहा के किसी भी माइनर में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं है। किसानों की गेहूं की फसल अधिक तापमान बढ़ जाने से सूख रही हैं। विधायक ने कहा कि गुरसराय मुख्य नहर की क्षमता बढ़ाने के लिए परीक्षा बांध से लिफ्ट करके टहरौली के आसपास पाइपलाइन से 200-300 क्यूसेक गुरसराय मुख्य नहर में डलवाए जाने के लिए निर्देश दिए जाना किसान हित में है। प्रमुख अभियंता ने इस पर जल्द नहर में जरूरत का पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें