झांसी (पूंछ)। बुधवार की सुबह हाईवे पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर दो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मोंठ अस्पताल भेजा गया। हादसा होने के बाद हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को एक तरफ हटवाकर यातायात वाहल कराया।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन झांसी बार्डर के समीप हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें महिलाओं एवं बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस एवं पुलिस की गाड़ी से मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिला जालौन के कस्बा एट निवासी वीरू बाल्मीकि अपने परिवार एवं सगे संबंधियों के साथ पिकअप से बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे थाना चिरगांव हाईवे स्थित कुचबंदिया बाबा पर पूजा करने जा रहा थे। पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैसे ही पिकअप झांसी जालौन बॉर्डर पार की उसी दौरान चालक अनियंत्रित हो गया और सवारियों से भरी गाड़ी हाईवे पर ही पलट गई । पिकअप गाड़ी पलटने पर चीख-पुकार मच गई । आसपास हाईवे स्थित ढाबा पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे घायल लोगों की मदद करने लगे। घटना की सूचना पूँछ पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी एट प्रदीप कुमार की पुलिस बल के साथ पहुंच गए । सभी घायलों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया। थोड़ी देर में एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई । सभी घायलों को एंबुलेंस में बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया। पिकअप हाईवे पर पलटने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया पुलिस ने एट टोल क्रेन मंगवा कर पिकअप हटा कर जाम खुलवाया। दुर्घटना के दौरान वीरू बाल्मीकि उम्र 40 वर्ष, रोहन 4 वर्ष, श्रेयांश 25 वर्ष, लक्ष्मी 65 वर्ष ,शशि 60 वर्ष, मनीष 22, रामरति 60, अंजू 22, गायत्री 30, गुम्मो 10, रुद्र 5 ,शालिनी 8 ,कार्तिक 10, राधिका 7, पूनम 33, पूनम 32, शालिनी 28, मयंक 4, ममता 30, कुमकुम 10 ,नंदिनी 13 वर्ष, वंश 14, शिवानी 3, तिशाला 14, जयसिंह 10 वर्ष घायल हो गए। सभी का उपचार किया गया।