फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप और जमीनों का अंबार, राशन से चला रहे परिवार

विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को राशन कार्ड सौंपता अपात्र कार्डधारक - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। आलीशान मकान और जमीनों के मालिक भी सरकारी राशन नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में गरीबों तक उनका हक पहुंच ही नहीं पा रहा है। बंगरा ब्लॉक के गांव सिजौरा में एक ऐसा परिवार सामने आया, जिनके पास पेट्रोल पंप और जमीनें हैं, लेकिन हर महीने पात्र गृहस्थी कार्ड पर राशन ले रहा था। शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया, तो अपात्र खुद कार्ड समर्पण करने पहुंचे। विभाग के कार्ड निरस्त करने के साथ ही वसूली कराई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार अपात्र कार्डधारक सामने आ रहे हैं। बंगरा के गांव सिजौरा में बीते दो साल पहले राजश्री पत्नी रामचरन के नाम पात्र गृहस्थी कार्ड जारी किया गया। तब से परिवार हर महीने सरकारी राशन ले रहा था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम को शिकायत मिली कि अपात्र परिवार राशन ले रहा है। मामले की जांच की गई तो पता चला कि महिला खुद आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। महिला की बहू के नाम पेट्रोल पंप है। गांव मगरपुर में 40 एकड़ जमीन है। जबकि बेटा मध्यप्रदेश में शिक्षक है। इस पर परिवार को नोटिस जारी किया गया। अब तक लिए गए राशन की वसूली कराने के लिए कहा गया। बृहस्पतिवार को अपात्र कार्डधारक कार्ड समर्पण करने आपूर्ति कार्यालय पहुंचा। साथ ही, रिकवरी की राशि जमा की। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि अपात्रों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो भी अपात्र राशन ले रहे हैं, वे कार्ड सरेंडर कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें