आयकर की बैठक में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय दास मेहरोत्रा व अन्य अधिकारी।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। आयकर विभाग की बैठक में रोडपैप फार रोलिंग आउट द फेसलेस असेसमेंट स्कीम एंड टैैक्सपेयर्स चार्टर योजना के तहत संरचनात्मक सुधारों पर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड परिक्षेत्र कानपुर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय दास मेहरोत्रा ने कहा कि करदाता पर विभाग पूरा भरोसा करता है। हमारी पहली प्राथमिकता करदाताओं का सम्मान और व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। नई व्यवस्था के तहत अधिकारी करदाता से सिर्फ इलेक्ट्रानिक माध्यम से संवाद और कर निर्धारण करेंगे। इसी माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। केंद्रीय इकाई को करदाता और विभाग के बीच में संपर्क का एक मात्र मंच के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून विपिन बिहारी सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम डॉ. अमर वीर सिंह ने भी विचार रखे। अपर आयकर आयुक्त अमरेश कुमार तिवारी ने उक्त स्कीम का पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। वेबिनार में करदाता और विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।