फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पानी की समस्या से जूझ रहे आसरा कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मी तेज होते ही नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। आईटीआई स्थित आसरा कॉलोनी में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों को एक किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईटीआई स्थित आसरा कॉलोनी में 120 आवास बने हुए हैं। कॉलोनी पहाड़ी पर होने के कारण यहां भूगर्भ जलस्तर गिर रहा है। कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन नहीं है और न ही हैंडपंप लगा है। इसके चलते यहां के लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद दो टैंकर पानी आता है, जो लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं, सफाई कर्मचारी के न आने के कारण जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें