फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को रास आया पीसीएस परीक्षा का नया पैटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की रविवार को पीसीएस की परीक्षा हुई। इस बार परीक्षा नये पैटर्न पर आयोजित की गई। इसमें रटने वाले कम, बल्कि विश्लेषणात्मक प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। ज्यादातर अभ्यर्थियों को परीक्षा का नया पैटर्न रास आया। हालांकि, विज्ञान के प्रश्नों ने जरूर सर्दी में पसीना छुड़ा दिया। पीसीएस परीक्षा के लिए महानगर में सुबह से ही बाहर से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी और उनके अभिभावक जुटने लगे थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक हुई। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक तक हुई। अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार नये पैटर्न पर हुई परीक्षा पुराने पैटर्न के मुकाबले ठीक रही। डेटा रटने वाले प्रश्न कम रहे, विश्लेषण कर जवाब देने वाले सवालों की संख्या अधिक रही। चित्रकूट से परीक्षा देने आए सार्थक सिंह ने बताया कि इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र से जुड़े सवाल न तो बहुत कठिन और न ही आसान रहे। मिलाजुला प्रश्न पत्र रहा। विज्ञान के प्रश्न जरूर कठिन रहे। इसी तरह बांदा से आए कृष्णकांत ने बताया कि विज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। जबकि, अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य रहे। लेकिन, पहले के मुकाबले नया पैटर्न अच्छा रहा।
विज्ञापन

पैंतालीस फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
पहली पाली में पंजीकृत 15,148 अभ्यर्थियों में से 8,287 शामिल हुए। उपस्थिति 54 फीसदी रही। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक हुई। इसमें 8,172 परीक्षार्थी शामिल हुए। उपस्थिति 53 प्रतिशत रही। सभी तैंतीस परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात अपने - अपने सेक्टरों में भ्रमणशील रहकर केंद्रों की निगरानी में जुटे रहे। नोडल अधिकारी /नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें