फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना सोनी हत्याकांड: चालक को अब तक नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में कारोबारी संजय वर्मा के चालक योगेश गुप्ता को अदालत से जमानत नहीं मिली। इस हत्याकांड के सभी आरोपी वर्तमान में जेल में हैं। लंबा समय बीत जाने के बाद आज तक मीना सोनी के शव का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कारोबारी संजय सिंह, चालक कोतवाली निवासी योगेश गुप्ता, डड़ियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में चालक योेगेश गुप्ता ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। आरोपी ने कुबूल किया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या करने के बाद उसका शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। लंबा समय बीत जाने के बाद आज तक पुलिस मीना सोनी की लाश बरामद नहीं कर सकी। पुलिस मुख्य आरोपी संजय वर्मा को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर चुकी है। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में हैं। वहीं, पुलिस अब तक कार भी बरामद नहीं सकी। इस कार से मीना को झांसी से दिल्ली ले जाया गया था। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही एक टीम शव खोजने कालपी की यमुना नदी जाएगी। इधर, परिजन भी अधिकारियों से मिलकर शव बरामद करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें