फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हड़ताल से मरीज हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी में सेवाएं नहीं दीं। इसके चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। नीट काउंसलिंग कराने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर पिछले शनिवार से कार्य बहिष्कार जारी रखे हैं। उनका कहना है कि नीट काउंसलिंग न हो पाने की वजह से पहला बैच नहीं आ पाया है। इस कारण बाकी चिकित्सकों पर काम का बोझ है। मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार कर दिया था। ऐसे में गंभीर मरीजों के इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया।
वहीं बुधवार को भी पर्चे नहीं बन पाने से एक हजार से भी अधिक मरीज बिना दिखाए ही ओपीडी से लौट गए। तमाम मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए भटकते रहे। जूडा अध्यक्ष डॉ. निखिल मिश्रा ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं होता है, तब तक सेवाएं नहीं देंगे।
विज्ञापन

पेट में दर्द की शिकायत होने पर दिखाने आई हूं। यहां आकर पता चला कि हड़ताल चल रही है। पर्चा बना नहीं है और कोई डॉक्टर देख नहीं रहे हैं।- हेमलता, आरा मशीन
-------------
पैर में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज आई हूं। हड़ताल के चलते इलाज नहीं मिल सका। ओपीडी में पहुंचे तो वहां भी सन्नाटा था। अब प्राइवेट में दिखाऊंगी।- काजल, शिवाजी नगर
विज्ञापन

------------
पत्नी का इलाज कराने के लिए आया हूं। सुबह ही घर से निकल आए थे। अब यहां पर हड़ताल है। प्राइवेट में जाकर पत्नी को दिखाएंगे।- वीरचंद्र पटेल, महोबा
------------
बच्चे को खड़े होने में परेशानी हो रही है। पहले तो पर्चा बनवाने के लिए परेशान रहे। बाद मेें सीनियर डॉक्टर ने बिना पर्चे के देखा। - रामबाबू, बीएचईएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें