सबसे कम पांच और सबसे अधिक 25 रुपये का टैक्स
झांसी से होकर निकले कानपुर और ललितपुर हाईवे पर विघा महर्रा, बबीना, एटा, सेमरी, आटा टोल प्लाजा एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से बनाए गए हैं। इन पर वाहन स्वामियों को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक यान, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपये और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपये तक टैक्स बढ़ाया है।
टोल में हर साल बढ़ोतरी, पर सुविधाओं पर ध्यान नहीं
एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है लेकिन बात जब सुविधाओं की आती है तो हाईवे पर टोल कंपनियों की ओर से औपचारिकता निभाई जाती है। यही वजह है कि हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बना रहता है। एनएचएआई झांसी से जुड़े पांचों टोल से रोज करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। यहां एक दिन का कलेक्शन एक करोड़ से अधिक है।
ललितपुर विघा महर्रा टोल
| वाहन |
वर्तमान दरें |
नई दरें |
| कार |
90 |
90 |
| मिनी बस |
140 |
145 |
| बस-ट्रक |
300 |
310 |
| हैवी ट्रक 3-एक्सल |
325 |
335 |
| हैवी ट्रक 4-एक्सल |
465 |
485 |
| ओवरसाइज ट्रक |
570 |
590 |
(आंकड़े रुपये में)
एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी।
- अविनाश, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, झांसी