मानिक चौक में शंकर दूध वाली गली में शैलजा साड़ी भंडार एवं सागर रेडीमेड गारमेंट आमने-सामने हैं। उनके कर्मचारी बाहर खड़े होकर ग्राहकों को अपनी दुकान में बुलाते हैं। दोनों के बीच कई पहले भी कई बार विवाद हो चुका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को ग्राहक को अपनी दुकान में बुलाने को लेकर बाहर खड़े सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। आरोप है सागर गारमेंट का मालिक कई युवकों को लेकर शैलजा साड़ी भंडार में जा घुसा।
वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा। शैलजा साड़ी भंडार से भी लोग बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। दुकानदारों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सड़क पर गिराकर लात-घूंसे चलाए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों के कपड़े फट गए। मारपीट होने से वहां अफरातफरी मच गई। कपड़े खरीदने आए ग्राहक डर कर भाग गए। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मामले की छानबीन की जा रही है।
पढ़ें-
मेरठ से ठीक उलट है यह हत्याकांड: यहां पत्नी के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद; पीटा...फिर गड्ढे में जिंदा गाड़ा