फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के लिए घंटों इंतजार कर रहे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चुनाव ड्यूटी में गईं रोडवेज की 77 बसें अभी भी वापस नहीं आईं हैं। इससे डिपो से सिर्फ 40 बसों का ही संचालन कानपुर, उरई, लखनऊ रूट पर किया जा रहा है। कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में गैर जनपदों में जिले से बसों के जाने के बाद दिन में ही नहीं रात में भी यात्रियों को बस नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों के बस स्टैंड पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे लोगों ने बताया कि दो से तीन घंटे हो रहे हैं। अभी तक आगरा, दिल्ली और इटावा जाने वाली कोई बस नहीं आई हैं। बस के इंतजार करते करते बहुत परेशान हो रहे हैं। विभाग की मानें तो अभी दो दिन तक बसों की किल्लत और रहेगी। वहीं, दिल्ली और मुरादाबाद जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
फोटो वर्जन
दिल्ली के लिए बस नहीं मिली। दो घंटे इंतजार करना पड़ा। यात्री साधन के लिए भटक रहे हैं। इससे काफी दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। - साधू, यात्री
दिल्ली, मुरादाबाद, औरैया, इटावा, गोरखपुर रूट पर चलने वाली बसों की संख्या कम हो गई है। इससे बहुत परेशानी हो रही है। - संजीव साहू
गैर जनपदों में चुनाव कराने गईं बसें 10 मार्च तक आ जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को कोई समस्या नहीं होगी। बंद रूटों पर भी संचालन चालू कर दिया जाएगा। - संदीप अग्रवाल, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें